Logo
ब्रेकिंग
विकास रथ पहुंच रहा है गांव-गांव, आम लोगों को दे रहा है कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी नियमविरूद्ध हो रही चेकिग पर लगी रोक, थाना प्रभारी ने कहा मैॅ तुम जैसे पत्रकार को देख लूूॅगा। विजय राठौर बने किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य नशे के कारोबारियों को 12-12 वर्ष का कारावास फ्रांस मे आयोजित साइकिल रेस को शुभेंद्र ने किया अपने नाम इधर बिजली की बढ़ रही परेशानी....... उधर नहीं रुक रही जेई की मनमानी  तो क्या राजस्व अधिकारियों के सानिध्य मे चल रहा अवैध कब्ज़ा मंत्रालय के आदेश को जिला प्रशाशन दिखा रहा ठेंगा मरीजों को निरोगी एवं सुखी बनाना डॉक्टर का कर्तव्य- कलेक्टर आशीष होंगे माधव सप्रे संस्थान द्वारा स्थापित डॉ लक्ष्मी नारायण पुरस्कार से सम्मानित

युवा पीढ़ी स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद के जीवन संघर्ष से प्रेरणा लें- कलेक्टर

युवा पीढ़ी स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद के जीवन संघर्ष से प्रेरणा लें- कलेक्टर

शहडोल – विधायक जैतपुर श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि भारतीय शौर्य एवं पराक्रम की प्रतीक भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक एवं लोकप्रिय स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद का प्रतिमा युवाओं के लिए प्रेरणादायी सिद्ध होगी। अपने स्वाभिमान और देश के गौरव की रक्षा के लिए स्वयं को समर्पित कर दिया। उनकी मूर्ति स्थापित करने के साथ ही इस स्थल को विकसित किया जा रहा है, जिससे युवा पीढ़ी स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद के संघर्ष से प्रेरणा ले सकें और अपनी धर्म, संस्कृति और जीवन मूल्यों को न भूलें। उक्त विचार विधायक जैतपुर श्रीमती मनीषा सिंह आज ग्राम पंचायत रसमोहनी में स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद के प्रतिमा स्थापित होने वाले भूमि के पूजन अवसर पर व्यक्त किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने कहा कि युवा पीढ़ी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक एवं लोकप्रिय स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद के संघर्ष से प्रेरणा लें। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक एवं लोकप्रिय स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति युवा पीढ़ी के लिए नई ऊर्जा, देशभक्ति, सेवा, समर्पण, त्याग एवं बलिदान की सीख देगी। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आजाद उनके पिता ईमानदार, स्वाभिमानी, साहसी और वचन के पक्के थे।

उन्होंने कहा कि चन्द्रशेखर आजाद भारत मे जन्में एक बहादूर और क्रान्तिकारी व्यक्ति थे, जिन्हें उनकी क्रांतिकारी गतिविधियों के लिए हमेशा याद किया जाता है। अपने साहसिक गतिविधियों के कारण वो भारतीय युवाओं मे एक हीरो के रुप मे जाने जाते है। अपने नाम के अनुरुप ही वो अंग्रेजी साम्राज्य के खिलाफ की गई कई क्रांतिकारी गतिविधियों के बाद भी ब्रिटिश कभी उन्हें पकड़ नही सके। ऐसे बहादुर जांबाज की मूर्ति स्थापित करना गांव के लिए बहुत ही परम सौभाग्य की बात है।

कार्यक्रम में बताया गया कि स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति ग्राम रस मोहनी के निवासियों द्वारा जन सहयोग से स्थापित किया जा रहा है। जिस का भूमि पूजन आज विधायक श्रीमती मनीषा सिंह एवं कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य द्वारा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!