Logo
ब्रेकिंग

विजय राठौर बने किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य

विजय राठौर बने किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य,जिलाध्यक्ष सहित लोगों ने दी बधाई

अनूपपुर | जैतहरी क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी कृषक विजय सिंह राठौर को किशोर न्याय बोर्ड जिला अनूपपुर का सदस्य नियुक्त किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष रामदास पुरी के साथ अन्य शुभ चिंतकों, मित्रों ने श्री राठौर को मिठाई खिला कर शुभकामनाएँ प्रदान कीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार विजय सिंह राठौर ,निवासी ग्राम सेमरवार तहसील जैतहरी को सदस्य , किशोर न्याय बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है। जिससे जिले में हर्ष का माहौल है। विजय सिंह राठौर को दूसरी बार किशोर न्याय बोर्ड में नियुक्त किया गया है । विजय सिंह वरिष्ठ किसान हैं और सामाजिक क्षेत्र में कई वर्षो से लगातार कार्य कर रहे हैं। श्री राठौर , राठौर समाज के जिला अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भी हैं ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!