Logo
ब्रेकिंग

विकास रथ पहुंच रहा है गांव-गांव, आम लोगों को दे रहा है कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

विकास रथ पहुंच रहा है गांव-गांव, आम लोगों को दे रहा है कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

शहडोल – मध्य प्रदेश शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं मध्य प्रदेश में हुए विकास को जनमानस तक पहुंचाने के उद्देश्य शहडोल जिले में 6 सितंबर 2023 से विकास रथ गांवों में पहुंच कर लोगों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रहा है। विकास रथ में लगी एलईडी के माध्यम से विभिन्न वीडियो फिल्मों का प्रदर्शन भी किया जा रहा है । विकास रथ में शहडोल जिले के विकास पर आधारित किवमे भी दिखाई जा रही है। इसके अलावा प्रदेश में सिंचाई व्यवस्था, शिक्षा व्यवस्था बिजली आपूर्ति की व्यवस्था, कृषि विकास अर्थव्यवस्था में हुई प्रगति प्रदेश में बढ़ते निवेश को प्रदर्शित किया जा रहा है। विकास रथ में लाडली बहना योजना, सीखो कमाओ योजना में हुए बेहतर कार्यों को भी प्रदर्शित किया जा रहा है। शहडोल जिले के व्यवहारी, गोहपारु, ढोलर, असवारी, पकरिया,जमुई एवं अन्य गांव में पहुंचकर विकास रथ के माध्यम से लोगों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!