Logo
ब्रेकिंग
विकास रथ पहुंच रहा है गांव-गांव, आम लोगों को दे रहा है कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी नियमविरूद्ध हो रही चेकिग पर लगी रोक, थाना प्रभारी ने कहा मैॅ तुम जैसे पत्रकार को देख लूूॅगा। विजय राठौर बने किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य नशे के कारोबारियों को 12-12 वर्ष का कारावास फ्रांस मे आयोजित साइकिल रेस को शुभेंद्र ने किया अपने नाम इधर बिजली की बढ़ रही परेशानी....... उधर नहीं रुक रही जेई की मनमानी  तो क्या राजस्व अधिकारियों के सानिध्य मे चल रहा अवैध कब्ज़ा मंत्रालय के आदेश को जिला प्रशाशन दिखा रहा ठेंगा मरीजों को निरोगी एवं सुखी बनाना डॉक्टर का कर्तव्य- कलेक्टर आशीष होंगे माधव सप्रे संस्थान द्वारा स्थापित डॉ लक्ष्मी नारायण पुरस्कार से सम्मानित

जानिये एक स्त्री के पूरे जीवनचक्र है नवदुर्गा के नौ स्वरूप

जानिये एक स्त्री के पूरे जीवनचक्र है नवदुर्गा के नौ स्वरूप

श्रीजी न्यूज़ विशेष 

नवदुर्गा सनातन धर्म में भगवती माता दुर्गा जिन्हे आदिशक्ति जगत जननी जगदम्बा भी कहा जाता है, भगवती के नौ मुख्य रूप है जिनकी विशेष पूजा व साधना नवरात्रि के दौरान और वैसे भी विशेष रूप से करी जाती है। इन नवों/नौ दुर्गा देवियों को पापों की विनाशिनी कहा जाता है, हर देवी के अलग अलग वाहन हैं, अस्त्र शस्त्र हैं परन्तु यह सब एक हैं और सभी परम भगवती दुर्गा जी से ही प्रकट होती है।

दुर्गा सप्तशती ग्रन्थ के अन्तर्गत देवी कवच स्तोत्र में निम्नलिखित श्लोक में नवदुर्गा के नाम क्रमश: दिये गए हैं–

प्रथमं शैलपुत्री च द्वितीयं ब्रह्मचारिणी।

तृतीयं चन्द्रघण्टेति कूष्माण्डेति चतुर्थकम् ।।

पंचमं स्कन्दमातेति षष्ठं कात्यायनीति च।

सप्तमं कालरात्रीति महागौरीति चाष्टमम् ।।

नवमं सिद्धिदात्री च नवदुर्गा: प्रकीर्तिता:।

उक्तान्येतानि नामानि ब्रह्मणैव महात्मना ।।

1. जन्म ग्रहण करती हुई कन्या “शैलपुत्री” स्वरूप है।

2. कौमार्य अवस्था तक “ब्रह्मचारिणी” का रूप है।

3. विवाह से पूर्व तक चंद्रमा के समान निर्मल होने से वह “चंद्रघंटा” समान है।

4. नए जीव को जन्म देने के लिए गर्भ धारण करने पर वह “कूष्मांडा” स्वरूप में है।

5. संतान को जन्म देने के बाद वही स्त्री “स्कन्दमाता” हो जाती है।

6. संयम व साधना को धारण करने वाली स्त्री “कात्यायनी” रूप है।

7. अपने संकल्प से पति की अकाल मृत्यु को भी जीत लेने से वह “कालरात्रि” जैसी है।

8. संसार (कुटुंब ही उसके लिए संसार है) का उपकार करने से “महागौरी” हो जाती है।

9. धरती को छोड़कर स्वर्ग प्रयाण करने से पहले संसार में अपनी संतान को सिद्धि(समस्त सुख-संपदा) का आशीर्वाद देने वाली “सिद्धिदात्री” हो जाती है !

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!