Logo
ब्रेकिंग
विकास रथ पहुंच रहा है गांव-गांव, आम लोगों को दे रहा है कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी नियमविरूद्ध हो रही चेकिग पर लगी रोक, थाना प्रभारी ने कहा मैॅ तुम जैसे पत्रकार को देख लूूॅगा। विजय राठौर बने किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य नशे के कारोबारियों को 12-12 वर्ष का कारावास फ्रांस मे आयोजित साइकिल रेस को शुभेंद्र ने किया अपने नाम इधर बिजली की बढ़ रही परेशानी....... उधर नहीं रुक रही जेई की मनमानी  तो क्या राजस्व अधिकारियों के सानिध्य मे चल रहा अवैध कब्ज़ा मंत्रालय के आदेश को जिला प्रशाशन दिखा रहा ठेंगा मरीजों को निरोगी एवं सुखी बनाना डॉक्टर का कर्तव्य- कलेक्टर आशीष होंगे माधव सप्रे संस्थान द्वारा स्थापित डॉ लक्ष्मी नारायण पुरस्कार से सम्मानित

डीईओ ऑफिस: कब तक कनिष्ठ करेंगे वरिष्ठ पर शासन

डीईओ ऑफिस: कब तक कनिष्ठ करेंगे वरिष्ठ पर शासन,

बह रही उल्टी गंगा

शहडोल|वर्षो पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर अपने कार्य के साथ साथ कार्यभार सम्हालने का एक आदेश श्री फूल सिंह मारपाची, प्राचार्य शा. उ. मा. मऊ को शासन ने एक आदेश से जारी किया था। संभव है शासन को कोई और योग्य नही दिखा था।

लेकिन इस आदेश को वर्षों बीतने के बाद भी आज तक जिला शिक्षा अधिकारी पद के लिए कोई नही मिला।श्री वी डी पाठक जो प्राचार्य से पदोन्नत होकर सहायक संचालक बन गए है।आदेश शासन ने ही किया है। लेकिन पूर्व के समाप्त हो चुके आदेश के बाद, क्योकि मारपाची मऊ से बुढ़वा स्थानांतरित हो गए तो यह आदेश स्वतः समाप्त हो गया था।

लेकिन इस शासन में यह कोई बात नही है।

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भारी असंतोष देखा जा रहा है।सहायक संचालक के होते हुए एक प्राचार्य जिला शिक्षा अधिकारी के पद का प्रभार लेकर रोज अपने से वरिष्ठों को आदेश देते है। यह न्याय संगत प्रतीत नही होता है।

जिला प्रशासन से अपेक्षा की जाती है कि शासन को मामले से अवगत कराते हुए इस विसंगति को दूर कराने का प्रयास करे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!