Logo
ब्रेकिंग

विधानसभा कोतमा -जनता पूंछे -कहाँ गईस मोर मुन्ना ,

कोतमा , शहडोल संभाग कि एकलौती विधानसभा कोतमा है जो अनारक्षित है | काफी समय से यहाँ के कुछ लोगो को सप्ताह में 2 दिन कहीं न कहीं भंडारा खाने को मिलता रहता था ,पूड़ी  वाले भैया की पूड़ी  भी खाने को मिलती थी जनता नारा लगाती थी ” अबकी दारी -सेमरा वाले मुन्ना भैया कि बारी” ऐसा हर विज्ञप्ति में देखने को मिलता था | बाकायदा शासकीय सेवा में रहते हुए शासकीय नियमो के विरुद्ध कलेक्टर ,कमिश्नर ,कांग्रेस एवं भाजपा नेताओ के सामने क्रीडा भारती कि आड़ में मुन्ना भैया क्रीडा करने में व्यस्त थे |अधिकारी सोचते थे कहीं मुन्ना विधायक बन गया और मुख्यमंत्री बन गया तो हमको अच्छा विभाग देगा ,इसलिए कुरता के साथ जीन्स पहने मुन्ना भैया सबको अच्छे लग रहे थे | चलो कुछ बच्चो का भला हो गया उनको क्रिकेट फुटबाल मिल गयी कुछ को पूड़ी , सब राशन तो मामा कि दुकान से था ,भंडारा खाकर लोगो ने जो आशीर्वाद दिया वह मामा ले गया | क्रिकेट फुटबाल किट किसी सुरेश भैया ने दी थी भगवान ने उनको भी मौका दिया कि खूब फर्जी बिल लगाओ खाओ और खिलाओ |सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन एक दिन ……………………………………………?                                                                                                                               किसी कि नजर लग गयी |

     न जाने कवन  से पापी की नजर लग गयी हमार मुन्ना के हिसाब गड़बड़िया गा ,अब कौनो पूड़ी नहीं बँटाय, 2 हफ्ता होई गा कहू मुन्ना नहीं देखाय, बहुत रोज पहिले मुन्ना बताये रहिस कि व्  रिटायरमेंट लेके हमार जनता के सेवा करी लागत है हमार करम फूट है,न मुन्ना मिलय न पूड़ी,लोग कहत है कि भोपाल जायके मंत्री बन गा अब हम वोट केही देब  |कुछ ऐसा ही विचार क्षेत्र कि एक गरीब महिला ने व्यक्त किया ,

             मुन्ना भैया के बारे में सर्व विदित है कि उन्होंने अभी झूंठ बोला ही नहीं ,हमेशा सत्य और ईमानदारी से चले है तभी तो ऊपर वाला उनको 100 में से 90 देता है |तभी तो आजतक  करोडो दिया है ? लेकिन कुछ पत्रकार उनके ऊपर झूठे आरोप लगाते रहे है ? कलेक्टर एवं सीईओ झूठी जाँच करते रहे है ? लेकिन सांच को आंच नहीं होती ?

                      हमारे मुन्ना भैया ने सच ही कहा होगा कि मैंने वी आर एस के लिए आवेदन दिया है ,अब जिला प्रशासन को जानकारी नहीं तो मुन्ना भैया क्या करे ?

                       अब क्षेत्र कि जनता पूरी होली इस आस में थी कि” मेरा मुन्ना आएगा मिठाई भांग खिलायेगा” लेकिन मुन्ना भैया नहीं गए पता चला डीजल की कमी चल रही है ,देश में , मुन्ना भैया जो 1996 से लगातार मलाई के पद में रहे है, वर्ष 2002 से लगातार सर्व शिक्षा अभियान में जुड़कर सबको शिक्षा दिलाने का काम कर रहे थे ,विकास कि गति में क्षणिक देर का बिलम्ब हो रहा है |जनता जानती है कि सरकार चाहे जिसकी रहे मुन्ना भैया रामदास आठवले जी से प्रेरणा लेते है ,मुन्ना भैया पुराने कांग्रेसी एवं पुराने भाजपाई है तब से जब इन पार्टियों का गठन भी नहीं हुआ था तब के बहुत पहले से  वह सदस्य है हर बार मलाई वही खाते है |इस बार उनको टिकेट मिलना पक्का है?

          तभी तो उन्होंने मुन्ना भैया ,कोतमा विधानसभा अपने फेस बुक में लिख रखा है |उनका स्लोगन है कि ईमानदारी ही सबसे बड़ी पूंजी है | उनके स्लोगन से बड़ी प्रेरणा मिलती है ?

             जन चर्चा के अनुसार मुन्ना भैया भोपाल गए है ,वही नौकरी जॉइंन करेंगे और वहां से जिला शिक्षा अधिकारी बनकर लौटेंगे , तब ही प्रचार करेंगे और कोतमा आयेंगे तब तक जनता को धीरज रखना चाहिए |यह बात अलग है कि पुरानी नौकरी से उनको बहुत मोह है ,वह कहीं नहीं जायेंगे आज भी वह अपने आपको डीपीसी ही मानते है ,सभी को डरा कर रखा है ,कोई उनकी मर्जी के खिलाफ नहीं जाता है |सबको बताया गया है कि मुन्ना भैया डी ईओ के साथ डीपीसी भी रहेंगे | बाद में विधायक बनकर सीधे  ,मुख्यमंत्री ही बनेगे |

           कोतमा क्षेत्र कि जनता चाहती है कि मुन्ना भैया फिर से अपने पुराने फार्म में आकर जीन्स कुरता पहनकर क्षेत्र में घुमे ,क्रिकेट फूटबाल बंटे, सुंदर कांड हो ,पूड़ी कि बंटाई अनवरत चालू रहे ,क्षेत्र कि जनता मुन्ना भैया को बहुत मिस कर रही है |

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!